मेरी कहानी भाग-2, my story part 2,
मेरे पिताजी के पास जमीन नही के बराबर होने के कारण दुसरो की जमीन भाग में जोतकर तन तोड़ महेनत करते थे और जब अनाज पैदा होता था तो आधा अनाज खेत के मालिक को देना पड़ता था क्योकि जमीन उसकी है। मे सरकारी स्कुल में पढ़ता था तब दुसरो के बच्चो को देखकर काफी दुःखी हुआ करता था। पर मुझसे अधिक गरीब बच्चो को देखकर खुद को थोड़ा अच्छा महसूस भी कर लिया करता था।
लेकिन गरीबी एक अभिश्राफ् की तरह होती हैं आती हैं मगर जाती नही मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और 1999, मे 11 साल की उम्र में पाचवी क्लास पास होने के बाद सिक्स क्लास में जाने के 6 महीनों बाद मुझे बीच में अपनी शिक्षा छोड़नी पड़ी। और एक दिन बिना बताए गाव से किसी को बताए बिना कमाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद जाने के लिए 23 रुपए मात्र लेकर निकला जिससे बस का भाडा भी पुरा नही हुआ था। पर बस वाले की दरीयादिली थी कि उसने मुझे तीन रुपए वापस लौटा दिये।
250, किलो मीटर का सफर तय करके मे राजस्थान से गुजरात के अहमदाबाद सिटी के कालुपुर रात के लगभग 1:30 बजे मे पहुँचा। ना मेरे पास किसी का पता था ना मेरे पास किसी का काँटेक्ट् था। ऑटो रिक्शा वाले से वाडीलाल हॉस्पिटल का रास्ता पूछा तो ऑटो वाले ने 10 रुपए में मुझे वहा पहुँचाने की बात कही तब मैने उसे कहा कि मेरे पास तीन रुपये मात्र है। मुझे आप इतना बता दो की किस रास्ते मे वहा पहुच सकता हूँ तब उस भले व्यक्ति ने मुझे दो रुपए और दिये और हॉस्पिटल का रास्ता दिखाया। उस रास्ते पर मे कुछ देर चलता रहा ठंडी अधिक थी। भूख लगी हुई थी नींद आँखों पर सवार थी। रोड सुनसान थे। डर लग रहा था तभी एक बस स्टैंड देखा और पास मे एक चाय की बंध लारी दिखाई दी और उस लारी पर कंथान की बोरी थी। ठंड से बचने के लिए उस बोरी को ओढ कर मे वही पर सौ गया।
मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहोत शुक्रिया।
आगे की बात अगली पोस्ट मे
Due to the lack of land with my father, he used to work hard by plowing the land of others and when the grain was produced, half the grain had to be given to the owner of the farm because the land is his. When I used to study in a government school, I used to be very sad to see the children of others. But seeing the poorer children than me, I used to feel a little better myself.
But poverty is like a blessing, it comes but does not go away, something similar happened to me and in 1999, after passing fifth class at the age of 11, after 6 months of going to six class, I had to leave my education in the middle . And one day without informing anyone from the village without informing anyone, he went to Ahmedabad in Gujarat with only 23 rupees to earn, due to which the bus fare was not even met. But it was the generosity of the bus driver that he returned me three rupees.
After traveling 250 km, I reached Kalupur in Ahmedabad city of Gujarat from Rajasthan at around 1:30 in the night. I did not have anyone's address, nor did I have anyone's contact. When the auto rickshaw driver asked the way to Vadilal Hospital, the auto driver told him to take me there for 10 rupees, then I told him that I have only three rupees. You tell me so that in which way I can reach there, then that good person gave me two more rupees and showed me the way to the hospital.On that road, it was cold for some time. I was hungry, sleep was riding on my eyes. Roads were deserted. I was feeling scared, then I saw a bus stand and a tea bundle was seen nearby and there was a sack of Kanthan on that lorry. To avoid the cold, I covered that sack and went to the same hundred. more in next post
Thank you so much for reading my blog.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें